संदेश

संकोच त्याग कर पहल करना सीखिए

चित्र
 कल मिसेज शर्मा जब बाजार से पांच मीटर कपड़ा खरीद कर लायीं, तो घर में नापने पर वह कपड़ा चार मीटर सत्तर सेंटीमीटर ही निकला. दुकानदार की इस धोखेबाजी पर मिसेज शर्मा को बहुत गुस्सा आया. वे कई बार सोचीं की दुकानदार से जाकर इस बात की शिकायत करें, किंतु झिझक व संकोच के कारण  कि कहीं दुकानदार ही उन्हें कुछ उल्टा- सीधा न कह दे, इसलिए वो दुकानदार के पास गयी ही नहीं यानि की मिसेज शर्मा अपने संकोची स्वभाव के कारण दुकानदार से शिकायत नहीं कर पायीं. देखा जाए तो मिसेज शर्मा की तरह कितने ही लोग अपने संकोची स्वभाव के कारण अपना छोटा- मोटा नुकसान तो क्या कभी-कभी बड़ा नुकसान भी कर बैठते हैं. कुछ लोग तो इतने संकोची होते हैं कि डॉक्टर से अपनी कुछ ख़ास बीमारियों को भी बताने से झिझकते है, कई लोग कोई नया काम धंधा शुरु तो करना चाहते हैं, किंतु संकोची मन में कई प्रकार के विचार उठने लगते हैं. कभी लगता है कि समाज क्या कहेगा? कहीं लोग मेरा मजाक तो नहीं उड़ाएंगे? इसी झिझक व संकोची स्वभाव के कारण वे कोई भी काम- धंधा ठीक से शुरू नहीं कर पाते हैं. ऐसी स्थिति में वह मानसिक तनाव से ग्रस्त हो जाते हैं, जिसका प्रभाव उनक...

बच्चों को अनुशासित करने के 18 सूत्र

चित्र
माना कि आज का युग डिजीटल युग है और बच्चों के समुचित विकास तथा उज्जवल भविष्य के लिए जरुरी है कि बच्चे डिजीटल वर्ल्ड को विस्तार से समझें, ताकि ज़माने के साथ चलना आसान बना रहे. किन्तु माता-पिता को मुख्य रूप से यह समझना बहुत जरुरी है कि इस डिजीटल वर्ल्ड में भी सफलता प्राप्त करने के लिए बच्चों को अनुशासन की शिक्षा स्नेह, प्रेम और सुरक्षा के साथ देते रहना बहुत जरूरी है। वैसे तो अनुशासन की शिक्षा सरल प्रतीत होती है। लेकिन बच्चों को अनुशासित करना कोई आसान काम नहीं है। अनुशासन की शिक्षा बच्चों को उचित तथा अनुकूल समय पर दी जाए तभी परिणाम स्थायी मिलता है। अनुशासनहीन बच्चे घर, परिवार, समाज- देश सभी के लिए बोझ बन जाते हैं। लेकिन आजकल उचित अनुशासन उसी को माना जाता है जो बच्चों को स्वतंत्रता प्रदान करते हुए समाजिक व्यवहार सिखाएं। अर्थात बच्चों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए माता-पिता या अभिभावक उसे प्रेम, सहानुभूति तथा स्नेह के सहारे धीरे-धीरे अनुशासन के मार्ग पर ले जाएँ. यदि आप भी अपने बच्चे को अनुशासित करना चाहते हैं अथवा उसके वर्तमान को सुदृढ़ कर उसके भविष्य को स्वर्णिम बनाना चाहते है, तो अनुशासन ...

पुस्तक प्रेमी हैं, तो जरुर बनाइए एक होम लाइब्रेरी

चित्र
आज के डिजीटल वर्ल्ड में ये बात सच है कि लोगों के बीच बुक्स का क्रेज धीरे –धीरे खत्म होता जा रहा है, किन्तु इसे पूरा सत्य मानना भी सही नही है, क्योंकि आज के डिजीटल युग में भी काफी बड़ी संख्या में ऐसे पुस्तक प्रेमी हैं, जो अपने पसंद के लेखकों की पुस्तके खरीदते भी हैं और उन्हें सहेज कर रखते भी हैं. आज का मेरा ये लेख ऐसे ही पुस्तक प्रेमियों के लिए है. लाइब्रेरी यानि की पुस्तकालय वो जगह है जहां विद्या व ज्ञान की देवी सरस्वती से हमारी साक्षात मुलाकात होती है. अब आप ही सोचिए कि जिस जगह पर हमारी मुलाकात ज्ञान की देवी से होती होगी वह जगह कितना पवित्र एवं अनमोल होगा. अगर आपको ज्ञान की देवी से मिलकर ज्ञान हासिल करने की इच्छा हो तो आप प्रतिदिन जरूर लाइब्रेरी जाइए. किंतु हो सकता है कि किसी कारणवश आप प्रतिदिन लाइब्रेरी जाने में स्वयं को असमर्थ पाते होंगे, यानि की हो सकता है कि लाइब्रेरी आपके घर से बहुत दूर हो  या फिर सदस्यता शुल्क बहुत ज्यादा हो. अपनी बढ़ती हुई आयु तथा स्वास्थ्य समस्या के कारण भी आप लाइब्रेरी नही जा पाते हों. कई बार ऐसा भी होता है कि आपकी पसंद की पुस्तकें लाइब्रेरी में बहुत कम हों...

भोज्य पदार्थों में मिलावट की जांच स्वयं करे

चित्र
भोज्य पदार्थों में मिलावट की समस्या राष्ट्रीय स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा होती जा रही है। हमारे देश के कुछ भ्रष्टचारी व्यापारी मिलावट के द्वारा धनी एवं निर्धन दोनों का समान रूप से शोषण कर रहें हैं। रहन-सहन और बढ़ती महंगाई के कारण उपभोक्ता वस्तु के मूल्य पर विशेष ध्यान देता है और इस बात से भी व्यापारियों को मिलावट करने का बढ़ावा मिलता है। रंग, स्वाद और सुगन्ध के चक्कर में पड़कर उपभोक्ता हानिकारक भोज्य पदार्थ खरीद लेता है। बढ़ी हुई कीमतों के कारण उपभोक्ता सस्ता माल खरीदना चाहता है और विक्रेता उसी हालत में सस्ता माल देता है, जब वह उसमें सस्ती वस्तु को मिला देता है। ऐसे भोज्य पदार्थों को खाने से शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियों का जन्म होता है। कभी-कभी तो मनुष्य की जान भी चली जाती है।             प्रयोगशालाओं में की गयी जाँचों से पता लगा है कि भोज्य-पदार्थों में मिलावट की कोई सीमा नहीं हैं। फिर भी यदि हम चाहें तो इनमें होने वाले मिलावट से काफी हद तक छुटकारा पा सकतें हैं यानि की हम भोज्य पदार्थों को कुछ घरेलू उपायों द्वारा जांच-परख कर खाने...

कैरियर बनाने के प्रति आप कितने गंभीर है?

चित्र
कैरियर के नाम पर एक प्रतिष्ठित पद हो। घर के नाम पर एक आलीशान मकान हो। आने-जाने के लिए गाड़ी हो। नौकर-चाकर हो। यानि की जीवन में हर प्रकार का ऐशो-आराम हो। यही सपने आजकल के हर नवयुवक-नवयुवती देखते है। किन्तु कभी तो ये सपने पुरे हो जाते है और कभी अधूरे भी रह जाते है। कुछ बनने के लिए सपने देखना बहुत जरूरी है किन्तु ये सपने एक हद तक ही देखे जाएँ तो ठीक है, नहीं तो सपनों का सामना जब हकीकत से होता है, तो पाँव तले जमीन खिसक जाती है। व्यक्ति घर का न घाट का रह जाता है। हमारे एक परिचित है जैन साहब। उनके तीन बेटे है, मगर तीनो बेटो में राकेश सबसे ज्यादा तेज था पढ़ाई में। वैसे जैन साहब तो चाहते थे की राकेश अपनी योग्यता के अनुसार किसी भी अच्छे प्रोफेशन में जाए, किन्तु राकेश की जिद्द थी की वो मेडिकल ही पढ़ेगा। बेटे की इच्छा के सामने जैन साहब कुछ भी नहीं कहते। वैसे कभी-कभार राकेश को मेडिकल के साथ साथ दूसरे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बैठने को कहते. जैन साहब के ही कहने पर राकेश ने एक बार एग्रीकल्चर का इम्तिहान दिया जिसमें उसका सिलेक्शन भी हो गया, किंतु राकेश ने एग्रीकल्चर पढ़ने से साफ इनकार कर दिया. वह दो चा...

हर बात की अपेक्षा दूसरों से ही क्यों?

चित्र
आपने अपने घर- परिवार में या आस - पड़ोस के लोगों को देखा होगा, जो दूसरों पर हुक्म चलाते हैं, दूसरों के लिए तरह- तरह के नियम- कानून बनाते हैं या दूसरों से अपेक्षा करते हैं कि वह उनकी हर बात माने, पर स्वयं वे दूसरों के हुक्म पर नहीं चलना चाहते हैं. किसी के आदेश को यूं ठुकरा देते हैं जैसे वह सड़क पर पड़ी हुई कोई चीज हो. दूसरों के लिए घर- परिवार में हजार प्रकार के नियम- कानून बनाएंगे, मगर स्वयं उस नियम - कानून को तोड़ने में सबसे आगे रहेंगे. अब अनीता को ही देख लीजिए. तीन बहनों में वो सबसे बड़ी बहन है. अपनी दोनों छोटी बहनों पर हुक्मबाजी करती रहती है. यहाँ मत जाओ. वहाँ मत जाओ. छत पर क्यों खड़ी थी? इतनी शाम को किस सहेली के घर जा रही हो? यानि की छोटी बहनों पर हर तरफ से पाबन्दी, मगर स्वयं हर काम करती है. माँ - बाप के बार - बार रोकने पर भी ढलती शाम को सहेलियों के घर चली जाती है. सहेली का भाई रात को घर तक छोड़ जाता है. कॉलेज से सहेलियों के साथ शॉपिंग करने मौलचली जाती है. दोनों छोटी बहनें बड़ी बहन की मनमानी देखती रहती हैं, मगर उनके पास चुप रहने के सिवा दूसरा कोई उपाय नहीं है. सुनंदा जी की सास घर में...

कसम का बदलता स्वरुप

चित्र
मनीषा को आज कॉलेज से आने में फिर देर हो गयी. माँ उससे बार-बार घर देर से आने का कारण जरा रूखे स्वर में पूछ रही थी. मनीषा सोची कि आज माँ गुस्से में हैं, ऐसे मेरी बातों पर विश्वास नहीं करेगी. हाँ, अगर मैं कसम खाकर देर से घर आने का कारण बता दूँ, तो जरूर मेरी बात पर विश्वास कर लेगी. फिर तो मनीषा तुरन्त कसम खाकर देर से आने का झूठा कारण माँ को बता दी. बेटी कसम क्या खायी, माँ ने झट से बेटी की बात पर विश्वास कर लिया.      पिछले हफ्ते की ही बात है. जया जी एक खुबसूरत- सी कीमती साड़ी खरीदकर लायी तो अचानक पति महाशय साड़ी की कीमत पूछ बैठे. चूँकि साड़ी की कीमत आठ सौ  रुपये थी, मगर डर के मारे जया जी पति को साड़ी की कीमत साढ़े चार सौ रुपया ही बतायीं. पति महाशय को यकीन नहीं आया कि इतने कम कीमत में इतनी खुबसूरत साड़ी कैसे मिल सकती है? पति को विश्वास दिलाने के लिए जया जी झट से भगवान का कसम खा लीं. अब पति महाशय क्या करते, वो पत्नी की बात पर विश्वास करके चुप हो गये.      मनीषा या जया जी ही कोई अकेली महिला नहीं हैं, जो झूठी कसम खाकर किसी को अपनी बात पर विश्वास करने को मज...