सोशल मीडिया और आप- 10 टिप्स
आज के डिजीटल वर्ल्ड में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जो किसी न किसी रूप में सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ न हो. चूँकि जमाना बदल रहा है और लगभग देश के हर कोने में सोशल नेटवर्क पहुँच चुका है, ये हम सभी जानते हैं. आज सेकंड भर में लोग देश- विदेश में रहने वाले लोगों से जुड़ जाते हैं. चाहे वो माध्यम फोन हो, व्हाट्सएप्प हो, फेसबुक हो या अन्य कोई भी सोशल नेटवर्क हो. इस बात से हरगिज इंकार नही किया जा सकता है कि सोशल मीडिया ने हमे नौकरी, बिजनेस, पढ़ाई आदि के क्षेत्रों में काफी सहयोग किया है. हमारे पास अगर समय की कमी है और कोई ख़ास न्यूज़ देखना है तो तुरंत अपने मोबाइल पर न्यूज़ चैनल खोलकर देख लेते हैं. आजकल लगभग सभी न्यूज़ चैनल वाले अपना फेसबुक एकाउंट अथवा पेज बनायें हुए हैं. कोई भी नया न्यूज़ आने पर सबसे पहले उसमे अपडेट करते है. जिसके कारण हम पल पल की खबरों से अवगत होते रहते हैं. सोशल मीडिया के कुछ ख़ास प्लेटफार्म ने हमे अपनों के करीब ला दिया है. जिनसे हमारा सालोंसाल मिल पाना कठिन है, उनसे हम जब चाहे तब मिल लेते हैं. हमारे कई भूले- बिछुड़े मित्र व नाते-रिश्तेदारों को भी इसने हमसे मिला क्या दिया है, ब...