बच्चों में सौंदर्य की भावना जगाने के लिए जाने 7 महत्वपूर्ण बातें
आप अपने दैनिक जीवन में बच्चों से जुड़े कुछ दृश्य प्राय: देखते होंगे. जैसे की पड़ोसन की बच्ची की नाक बह रही है और वह बार-बार अपने फ्रॉक के कोने से नाक पोंछ रही है. कोई बच्चा अपने हाथ के बड़े हुए गंदे नाखूनों को दांत से कुतर रहा है. क्लास के बेंच पर बैठी छोटी-सी बच्ची एक हाथ से कॉपी पर कुछ लिख रही है, तो दूसरे हाथ से सर के बाल खुजा रही है. बच्चा बाहर से धूल मिट्टी में खेल कर आया और गंदे पांव से ही बिस्तर पर चढ़ गया या सोफे पर पसर कर टीवी देखने लगा. यह सारे दृश्य तो बच्चों की साफ सफाई से संबंधित हुए. बच्चों से संबंधित कुछ और बातें हैं जो आप अपने आसपास के माहौल में जरुर देखते होंगे. जैसे कि आप अपने घर में फूल-पौधें लगाएं हुई हैं , कभी आप अपने बेटे को इन फूल-पौधों में पानी डाल देने को कहती हैं तो आपका बेटा तुनककर बोलता है- "ओहो मम्मी मेरे पास फुर्सत नहीं है , इन बेकार के कामों के लिए. मैं तो अभी खेलने जा रहा हूं." जब कभी आप अपने बच्चों को किसी महापुरुष की कहानी सुनाना चाहती हैं तो आपका बच्चा हीमैन , सुपरमैन की कहानी सुनाने की फरमाइश करता है. और अभी के डिजीटल युग में तो बच्चे...