पढ़ें 8 अनिवार्य बातें, उपहार लेने- देने से पहले
जमाना जरुर बदल गया है किन्तु आज भी त्योहारों, विवाहोत्सव या जन्मोत्सव के दिन आते ही हम अपने मित्रों और रिश्तेदारों के लिए उनकी पसंद का उपहार खरीदने में लग जाते हैं. हालाँकि यह परंपरा प्राचीन युग से चली आ रही है. जिस युग में भी यह परम्परा शुरू की गयी हो, इससे कोई फर्क नही पड़ता है, क्योंकि एक बात तो इस सत्य को जरुर दर्शाती है कि यह परम्परा बेहद कोमल भावना के साथ शुरू की गयी होगी. क्योंकि उपहार न केवल देने वाले की भावनाओं का प्रदर्शन करती है, बल्कि उपहार लेने वाले के उत्साह व् आनन्द को भी प्रदर्शित करती है. अत: आप जब भी किसी के लिए उपहार खरीदें तो इन 8 मुख्य बातों का ध्यान अवश्य रखा कीजिए- उपहार में छुपी है आपके इज्जत और प्रेम की अभिव्यक्ति- (1) सर्वप्रथम तो उपहार देते समय आयु वर्ग का ख्याल रखना जरुरी है. अगर आप इसका ख्याल नही रखेंगे तो हो सकता है कि आपने जो चीज जिसके लिए दी, वो उसके आयु के हिसाब से सही नही है, तो उसे वह स्वयं इस्तेमाल नही करके किसी और को इस्तेमाल करने के लिए दे देगा. अगर कभी उसपर आपकी नजर पड़ गयी तो आपको भी मन से अच्छा नही लगेगा. (2) ख़ुशी के किसी भी अवसर (विवाहोत्सव,...