रंग भी हमारे व्यक्तित्व व मूड को प्रभावित करते हैं
बहुत अच्छा से ना सही, लेकिन कुछ हद तो आपको भी पता होगा कि रंग भी हमारे व्यक्तित्व व मूड को प्रभावित करते हैं.कुछ ख़ास प्रोफेशन में तो खास रंग के ही कपड़े (ड्रेस कोड) पहनने होते हैं. उदाहरण के तौर पर डॉक्टर सफेद कोट अथवा एप्रोन पहनते हैं तो वकील काला कोट ही पहनते हैं. पुलिस खाकी रंग पहनते हैं. कई विशेषज्ञों ने अपने शोध के आधार पर यह प्रमाणित कर दिया है कि अलग-अलग रंगों का प्रभाव मानव के दिमाग पर अलग-अलग पड़ता है. जैसा प्रभाव इन रंगों का हमारे दिमाग पर पड़ता है ,वैसा ही प्रभाव हमारे मूड पर पड़ता है.यानि की रंग भी हमारे मूड को प्रभावित करते हैं। हमारे दिल और दिमाग में उठने वाले सकारात्मक और नकारात्मक भाव के लिए काफी हद तक ये रंग भी जिम्मेदार होते हैं. मन के चलिए की हमारे व्यक्तित्व पर इन रंगों का गहरा प्रभाव रहता है. आइये इन रंगों के बारे में विस्तार से जाने कि कौन -सा रंग हमारे व्यक्तित्व और मूड को किस प्रकार प्रभावित करता है- लाल रंग हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाने और मूड को खुशनुमा बनाये रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसे ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के साइकोलॉजिस्ट डॉ. ब्रिवर ने लगभग एक हज...