संदेश

जुलाई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फर्स्ट इम्प्रेशन' का महत्व कितना?

चित्र
शोभा शादी करके जब ससुराल आई तो उसे पहले दिन ही अपनी सास का वो रूप देखने को मिला, जिसे वो चाहकर भी नहीं भूल पाती है. हुआ यूं कि जिस दिन शोभा ससुराल आई, उस दिन उसकी सास अपनी देवरानी से किसी बात पर बुरी तरह झगड़ पड़ी. बात छोटी-सी ही थी, किंतु शोभा की सास अपने क्रोद्ध  पर क़ाबू न रख सकीं. नतीजा यह हुआ कि पहले दिन से ही शोभा के मन में अपनी सास के लिए कड़वाहट भर गई तथा वह अपनी सास से डरने भी लगी. वैसे उसकी सास का उसके साथ बहुत अच्छा व्यवहार रहता है. फिर भी, ससुराल में क़दम रखते ही पहले दिन वो सास का जो स्वभाव देख चुकी है, उसका गहरा प्रभाव उस पर पड़ा है. यही कारण है किं शोभा आज तक अपनी सास से खुल नहीं पाई है. ऐसे ही एक स्कूल में कल्पना जी को टीचर की नयी-नयी नौकरी मिली. पहले दिन जब वो बच्चों को पढ़ाने कक्षा में गई तो पहले दिन ही बच्चों को इतना डांट-डपट कर पढ़ाया कि बच्चे उनसे डर गए. नतीजा यह है कि बच्चों को अगर कोई सवाल ठीक से समझ में नहीं आता है तो भी वे उनसे यानि कल्पना जी से डर के मारे नहीं पूछते हैं. कक्षा से वे जैसे ही बच्चों को पढ़ाकर निकलती हैं, बच्चे राहत की सांस लेते हैं. देखा जाए...